मैनें दिल से कहा ऐ दीवाने बता

25 07 2006

मैनें दिल से कहा ऐ दीवाने बता

मैनें दिल से कहा ऐ दीवाने बता

जब से कोई मिला तू है खोया हुआ

ये कहानी है क्या ,है यह क्या सिलसिला

ऐ दीवाने बता

मैने दिल से कहा ऐ दीवाने बता

धडकनों में छिपी  कैसी आवाज है

कैसा यह गीत है,कैसा यह साज है,

कैसी यह रात है,कैसा यह राज है

ऐ दीवाने बता

मेरे दिल ने कहा जबसे कोई मिला

चांद तारे फ़िजा फ़ूल भवरें वफ़ा

यह हसीन वादियां,नीला यह आसमान

सब है जैसे नया मेरे दिल ने कहा

मैनें दिल से कहा मुझको यह तो बता

जो है तुझको मिला उसमे क्या बात है

क्या है जादूगरी, कौन है वह परी

ऐ दीवाने बता

मेरे दिल ने कहा

न वह कोई परी, न कोई महजबी

न वह दुनिया में सबसे ज्यादा हसीन

सीधी-साधी सी है,भोली-भाली सी है

लेकिन उसमें अदा एक निराली सी है

उसके बिन मेरा जीना बेकार है

मैनें दिल से कहा बात इतनी सी है

कि मुझे प्यार है

मेरे दिल ने कहा मुझको इकरार है

हां मुझे प्यार है

हां मुझे प्यार है